खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पौधरोपण करते। स्रोत : विभाग
खोल। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और सीएमईईई जीएसएसएस खोल परिसर में वीरवार को पौधरोपण किया गया। खंड कार्यालय के अधीक्षक संजय कुमार और प्रवक्ता सुनील कुमार की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। इस दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कर्मचारियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक-से-अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शीशराम, जितेंद्र, शक्ति सिंह, जीतू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संजय कुमार ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।