रक्तदाता का हौसला बढ़ाते लोग। स्रोत : ग्रामीण
कुंड। गांव बासदूदा में समाजसेवी नवीन जैकू यादव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर का शुभारंभ निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर व श्री सीतारामजी मंदिर हुंडिया जैतपुर के महंत रामेश्वरदास महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस मौके पर जीतू अहीरवाल, सचिनदास, गोसेवक नीरज यादव, जयसिंह प्रजापति, विक्की, धर्मवीर यादव, वीर सिंह, प्रकाश थानेदार, सज्जन पहलवान, ओमप्रकाश ओमी, रवि कोलाना मौजूद रहे।