फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मोहनराम परिक्रमा में किया पौधरोपण

Sun, 19 Jul 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बाबा मोहन राम की 140 वीं परिक्रमा पर शामिल लोग । संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। भारत विकास परिषद एवं बाबा मोहनराम जागृति मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को संजीवनी तपोवन स्थित बाबा मोहनराम काली खोली मंदिर में 140वीं परिक्रमा संपन्न हुई। परिक्रमा के दौरान सूख चुके पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाए गए। श्रद्धालुओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भारत विकास परिषद द्वारा श्रद्धालुओं को कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया, ताकि पॉलिथीन के उपयोग कम किया जा सके।
बाबा मोहनराम जागृति मंडल के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल एवं सचिव अर्जुन गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्रमा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने बाबा मोहनराम के जयकारों के साथ समाज में सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें