फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीमा से दूर गांव चीताडूंगरा में परिवहन सेवाएं बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव चीताडूंगरा में परिवहन सेवा बदहाल होने की वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी किसी प्रकार का समाधान नहीं हो पाया है। इसे देखते हुए चीताडूंगरा की ग्राम पंचायत ने हरियाणा परिवहन मंत्री को पत्र जारी कर अपनी शिकायत दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हरियाणा रोडवेज द्वारा स्वीकृत बस परमिट वर्षों से अस्तित्व में है, मगर सबसे बड़ी परेशानी की बात यह है कि इस परमिट के बावजूद आज तक किसी भी सरकारी बस का संचालन नियमित रूप से नहीं हो सका है।
लोगों का कहना है कि यह केवल एक परिवहन की समस्या नहीं है, बल्कि एक गांव की सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक प्रकृति से भी जुड़ा हुआ प्रश्न है। बच्चों को स्कूल व कॉलेज आने जाने के लिए निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। निजी वाहन काफी महंगे होते हैं। ऐसे में काफी समस्याएं होती हैं।
विज्ञापन

बुजुर्ग व बीमार लोगों को इलाज के लिए शहर तक पहुंचने में सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ती है। अगर बस सेवा सुचारू रूप से चले तो लोगों की समस्याएं काफी कम हो सकती हैं। मांग की गई है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें