फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी पर अफसरों को लताड़ा

Thu, 17 Jul 2014 12:45 AM IST
rewari
विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी पर अफसरों को लताड़ा
विज्ञापन

शहर में पहुंचे राष्ट्रीय सफाई आयोग के सदस्य गोपाल कृष्ण सहोत्रा ने बुधवार को सचिवालय में अफसरों से मीटिंग की और उन्हें खरीखोटी सुनाई। साथ ही उपायुक्त और अन्य अफसरों को साथ लेकर इंदिरा कालोनी में घुमाया और फैली अव्यवस्था पर जवाबतलबी की।

 वहीं दुर्व्यवहार से आहत अधिकारियों ने भी सहोत्रा को भाषा पर संयम रखने को कहा। यहां तक कि उपायुक्त ने भी उन्हें जिला मजिस्ट्रेट  की पावर होने की याद दिलाई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य गोपाल कृष्ण सहोत्रा ने बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में बैठक की विभिन्न विभागों और कार्यालयों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की शिकायतें सुनीं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान करवाने के लिए भी कहा। सहोत्रा ने कहा कि शहर के कई इलाकाें को दौरा किया है, इन इलाकों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं इससे आम आदमी को दिक्कत हो रही है।

उन्होंने कहा कि उपायुक्त जिले का मालिक होता है। उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह लोगाें की समस्याओं का समाधान करवाए। अधिकारियों चेतावनी दी कि वह सफाई कर्मचारियाें के साथ ढंग से पेश आएं और उनकी समस्याओं का समय पर निराकरण करें।

उन्होंने कई मामलों को लेकर अधिकारियाें को लताड़ा भी।
सहोत्रा ने निर्देश दिए कि प्रत्येक माह की 7 तारीख तक सफाई कर्मचारियों के वेतन का भुगतान हर हाल में हो जाने का प्रबंध अधिकारी करें। उन्होंने बैठक में सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक जीवन का अध्ययन करने तथा इनके पुनर्वास के लिए स्वरोजगार योजना की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि यदि किसी सफाई कर्मचारी को सेवानिवृत्ति लाभ, पेंशन, वेतन एवं ऋण इत्यादि बारे में किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी तत्परता से उस समस्या का समाधान करवाना सुनिश्चित करें।
एसपी के मीटिंग में न पहुंचने पर भड़के
सचिवालय सभागार में बुलाई गई मीटिंग में पुलिस अधीक्षक के न पहुंचने पर सहोत्रा भड़क गए। उन्हाेंने दिल्ली से लेकर गुड़गांव की सीमा तक उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई, लेकिन रेवाड़ी की सीमा में पहुंचने पर उनकी सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा गया। यदि कोई अनहोनी हो जाती तो जिम्मेदारी किसकी होती। उन्होंने कहा कि एसपी के मीटिंग में न आने की शिकायत ऊपर की जाएगी।
विज्ञापन


- मुख्य सचिव से दुर्व्यवहार की शिकायत
सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य गोपाल कृष्ण सहोत्रा द्वारा बैठक में अधिकारियों से किए गए अभद्र व्यवहार से जिले के अधिकारी खिन्न नजर आए। डीआईपीआरओ ने बताया कि सहोत्रा द्वारा अधिकारियों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की रिपोर्ट जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश के मुख्य सचिव को भेज दी गई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें