रेवाड़ी। उत्तर-मध्य रेलवे के आगरा मंडल पर मथुरा रेलखंड के मध्य तीसरी लाइन डालने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
भिवानी-मथुरा ट्रेन 2 अगस्त को भिवानी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अलवर तक संचालित होगी और अलवर-मथुरा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। मथुरा- भिवानी ट्रेन 2 अगस्त को मथुरा के स्थान पर अलवर से संचालित होगी और मथुरा -अलवर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन
मथुरा-भिवानी ट्रेन 26 जुलाई तक मथुरा से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 20 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। मथुरा-भिवानी ट्रेन 27 से 31 जुलाई और 5 अगस्त को मथुरा से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 50 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
भिवानी- मथुरा ट्रेन 26 जुलाई तक भिवानी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 1 घंटा 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। भिवानी- मथुरा ट्रेन 27 से 31 जुलाई तक और 5 अगस्त को भिवानी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन उत्तर मध्य रेलवे पर 2 घंटे रेगुलेट रहेगी।