फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावल स्टेशन पर हो ट्रेनों का ठहराव : राव

Tue, 20 Jan 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बावल रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग को लेकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। बावल के लोगों ने मंगलवार को बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

ज्ञापन में लोगों ने बताया कि बावल स्टेशन क्षेत्र के 105 गांवों को जोड़ता है। बावल को उपमंडल का भी दर्जा मिला हुआ है लेकिन स्टेशन पर सुबह दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का ठहराव नहीं होता है। इसके चलते कर्मचारियों और विद्यार्थियों को परेशानी होती है।
उन्होंने जैसलमेर से शकूरबस्ती जाने वाली गाड़ी संख्या 12049-50 का ठहराव बावल स्टेशन पर कराए जाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर संबंधित गाड़ी का ठहराव कराने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें