फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Mon, 08 Jun 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
-विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए बीएलओ एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण लेते। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के शुद्धिकरण के लिए बूथ लेवल अधिकारियों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रेवाड़ी-72, कोसली-73 और बावल-74 में कार्यरत सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के लिए चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को विभिन्न बूथ समूहों के अनुसार विभाजित किया गया है ताकि सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित किया जा सके।

कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने में बीएलओ और सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए उनका समुचित प्रशिक्षण आवश्यक है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों, मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम संशोधन, स्थानांतरण तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचन आयोग का एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूचियों को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें