रेवाड़ी। जिला पुलिस लाइन पुलिस में प्रशिक्षण कार्यशाला में पहुंचे अधिकारी व कर्मचारी। स्रोत : प
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव ड्यूटी के संबंध में जिला पुलिस लाइन में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिला पुलिस सभी अधिकारी व कर्मचारियों को हरियाणा पुलिस अकादमी के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। इस अवसर पर डीएसपी हेडक्वार्टर पवन कुमार, हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन से प्रशिक्षक एसआई रमेश कुमार, एसआई रामनिवास, एसआई नरेश कुमारी, एसआई विश्वजीत, एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षकों ने बताया कि पुलिस भी प्रत्येक कार्य चुनाव आयोग के अधीन ही करती है। चुनाव के समय एक पुलिस अधिकारी को निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करनी चाहिए। संवाद