फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Sat, 17 Oct 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के संचालन के लिए लघु सचिवालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को सीटीएम जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीटीएम ने बताया कि चार्ज अधिकारियों, टेक्निकल असिस्टेंट एवं चार्ज क्लर्क के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके कार्यों, जिम्मेदारियों तथा निर्धारित प्रक्रियाओं के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान करना और कार्यों को प्रभावी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करने के लिए सक्षम बनाना है।
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में हरियाणा में स्व गणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक कर सकेंगे। इसके उपरांत 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति से संबंधित जानकारी एकत्रित करेंगे। प्रत्येक व्यक्ति से कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। जनगणना का कार्य ऑनलाइन मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से होगा। नागरिकों को स्वयं-गणना के तहत ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा भी मिलेगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में सतीश, गुरविंदर और दीपक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तीनों मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया तथा उनके कार्यों से संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा कीं।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों को समझने, कार्यों में समन्वय बनाए रखने और निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुरूप कार्य करने के महत्व से अवगत कराया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें