धारूहेड़ा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खरखड़ा में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रशिक्षण पूरा करने वाले उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं और विभिन्न ट्रेडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
संस्थान की प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि तकनीकी कौशल, मेहनत और अनुशासन के बल पर युवा अपने कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं।
विद्यार्थियों को बदलते समय के साथ अपने तकनीकी ज्ञान और कौशल को लगातार विकसित करते रहना चाहिए, ताकि वे रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने के साथ आत्मनिर्भर भी बन सकें।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान प्रमाण-पत्र पाकर प्रशिक्षुओं के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।