फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांधीधाम–भुज रेलखंड पर रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द

Mon, 09 Feb 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांधीधाम-भुज रेलखंड पर गांधीधाम ब्लॉक केबिन और आदिपुर स्टेशनों के मध्य तकनीकी के चलते ब्लॉक लिया गया है। इससे कुछ दिनों तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। बरेली-भुज ट्रेन 11 फरवरी को बरेली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन भुज के स्थान पर गांधीधाम तक ही संचालित होगी। भुज-बरेली ट्रेन 12 फरवरी को भुज की जगह गांधीधाम से प्रस्थान करेगी। बरेली-भुज ट्रेन 10 फरवरी को गांधीधाम तक ही चलेगी। भुज–बरेली ट्रेन 10 और 11 फरवरी को गांधीधाम से प्रस्थान करेगी। दिल्ली सराय–भुज ट्रेन 11 फरवरी को गांधीधाम तक संचालित होगी। भुज–दिल्ली सराय रेलसेवा 10 फरवरी को गांधीधाम से चलेगी। भगत की कोठी–गांधीधाम ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। भगत की कोठी–गांधीधाम ट्रेन 10, 11 और 12 फरवरी को केवल भीलडी तक ही संचालित होगी। गांधीधाम–भगत की कोठी रेलसेवा 11, 12 और 13 फरवरी 2026 को गांधीधाम के बजाय भीलडी से प्रस्थान करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने यात्रियों से रेलवे की सूचना के आधार पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें