फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हकेंवि में मेगा रोजगार मेला आज लगेगा

Mon, 09 Feb 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग राज्यमंत्री गौरव गौतम की अध्यक्षता में केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में 10 फरवरी को मंडल स्तरीय मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में 30 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। सहायक जिला रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर ने बताया कि रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक व डिप्लोमा पास बेरोजगार प्रार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंंगे। उन्होंने इच्छुक प्रार्थियों से अनुरोध किया कि वे अपने रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र , योग्यता के दस्तावेज व रिज्यूम के साथ इस रोजगार मेला का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सहायक जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि युवा रोजगार विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कर रोजगार मेला में भाग ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें