संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर जोधपुर से दिल्ली जाते समय रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर एक युवक चलती ट्रेन में महिला यात्री का 9 हजार रुपये व जेवरात से भरा बैग छीन लिया। शोर मचाने पर युवक चलती ट्रेन से ही नीचे कूद गया। शिकायत के बाद जीआरपी ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के जोधपुर निवासी दीप्ती संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर अपनी बेटी के साथ दिल्ली जा रही थी। 15 सितंबर को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर एक युवक चलती ट्रेन में ही महिला का बैग छीन कर कूद गया। बैग में करीब 9 हजार रुपये की नकदी, सोना के एक जोड़ी कानों के टोप्स, एक टैब और क्रेडिट कार्ड व आधार कार्ड थे। महिला यात्री ने जीआरपी को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।