रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में कुंड, पाली और खोरी स्टेशनों पर पैच डबलिंग कार्य के चलते रेवाड़ी-रिंगस-फुलेरा रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार मुख्य कार्य अवधि 24 सितंबर तक है। इसके चलते कुछ ट्रेनें रद्द, कुछ आंशिक रूप से रद्द और कुछ बदले हुए मार्ग से संचालित की जा रही हैं।
रेवाड़ी-फुलेरा के बीच चलने वाली 19620 रेवाड़ी-फुलेरा, 19619 फुलेरा-रेवाड़ी और 19621 फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेनें 24 सितंबर तक रद्द रहेंगी। इसी प्रकार 59709 जयपुर-भिवानी और 59710 भिवानी-जयपुर ट्रेनें भी 24 सितंबर तक रद्द रहेंगी।
कुछ तिथियों पर 59633 रेवाड़ी-रिंगस और 59634 रिंगस-रेवाड़ी ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। वहीं 19618 रेवाड़ी-मदार जंक्शन सेवा 24 सितंबर तक रेवाड़ी-फुलेरा के बीच रद्द रहेगी।
इसके अलावा 14087 दिल्ली-जैसलमेर और 22950 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस ट्रेनें रेवाड़ी-अलवर-बांदीकुई-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होंगी। इनका ठहराव अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर और जयपुर स्टेशनों पर रहेगा।