घने कोहरे के चलते रविवार को उत्तर पश्चिम रेलवे की दो गाड़ियां रद्द रहीं, वहीं तीन गाड़ियों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया। ये जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर, अजमेर-जम्मूतवी रविवार को रद्द रही। वहीं यह गाड़ी 26 व 27 दिसंबर को भी रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 13008 श्रीगंगानगर से हावड़ा तक, गाड़ी संख्या 22308 बीकानेर से हावड़ा, गाड़ी संख्या 12308 जोधपुर से हावड़ा तक के लिए निर्धारित समय से डेढ़ से 4 घंटे देरी का प्रस्थान समय रखा गया है।