फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: व्यापारियों ने डीसी से मुलाकात कर बताई समस्या

Thu, 11 Jul 2024 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की टीम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान की अध्यक्षता में डीसी से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एडीसी अनुपमा अंजलि की ओर से व्यापारियों के साथ किए गए व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा व्यवहार उचित नहीं है। व्यापारी समस्या लेकर उनके पास पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी राहुल हुड्डा को व्यापारियों ने शहर की प्रमुख समस्याओं से भी अवगत कराया। साथ ही कहा कि अवैध रूप से लगने वाली मंडी को बंद कराया जाए। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान होता है। व्यापारियों ने सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर भी अवगत कराया। इस दौरान सीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रेमनाथ गेरा का कहना है कि सरकार से हमारी नाराजगी दूर हो चुकी है। बस हमारी मांगे पूरी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें