रेवाड़ी। कार्यक्रम में महिलाओं को पोष्टिक आहार के बारे में जानकारी देती वरिष्ठ महिला रोग विशेष
रेवाड़ी। गोल्डन लॉयनेस क्लब की ओर से मंगलवार को वंदेमातरम दिवस के उपलक्ष्य में बड़ा तालाब स्थित ललिता मेमोरियल अस्पताल में चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मरीजों की निशुल्क चिकित्सा जांच की गई। उन्हें दवाइयां और फल भी दिए गए।
शिविर में अस्पताल की संचालिका और वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा मित्तल ने महिलाओं को पौष्टिक आहार की जानकारी दी। इसके अलावा बरसात में होने वाली बीमारियों के बचाव से अवगत कराया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे समय समय पर जांच कराती रहीं। नवजात का समय-समय टीकाकरण कराएं।
क्लब की मेंटर डॉ. तृप्ति भार्गव ने महिलाओं का सेहत के प्रति जागरूक रहने पर बल दिया। क्लब की प्रधान उषा रुस्तगी ने चिकित्सकों सहित सभी का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. घनश्याम मित्तल, प्रेरणा डाटा, जयमाला शर्मा, अनुजा खुराना, सविता अग्रवाल व गीता त्यागी मुख्य रूप से मौजूद थी।