फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आवारा पशुओं के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा, 24 ट्रेड एसोसिएशन ने सौंपे ज्ञापन

Mon, 07 Sep 2026 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर को आवारा पशुओं से मुक्त कराने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। बजाजा बाजार की 24 ट्रेड एसोसिएशन ने हस्ताक्षरयुक्त अलग-अलग ज्ञापन सीटीएम के माध्यम से उपायुक्त को भेजे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने सभी ज्ञापनों को रंगीन कपड़े पर चिपकाकर एक लंबी शृंखला तैयार की। इसे उपायुक्त कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शित करने के बाद सभी ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे गए।
व्यापारियों ने कहा कि शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। आए दिन नागरिकों, बच्चों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि नागरिकों को आवारा पशुओं से सुरक्षा उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर रेवाड़ी शहर में विभिन्न चरणों में आंदोलन जारी रखा जाएगा।
व्यापारियों ने सामाजिक कार्यकर्ता कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट को 6 सितंबर को उनके घर पर हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई को भी अलोकतांत्रिक बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की मांग उठाने वाले नागरिक को हिरासत में लेने के बजाय आवारा पशुओं की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में भूपेश भार्गव, अरुण भार्गव, चिराग गुलाटी, हेमंत ग्रोवर, राजू गुप्ता, दिनेश रुस्तगी, पुलकित ग्रोवर, राजीव आहूजा, रतिया पहलवान, लालचंद, आशीष अग्रवाल, दिनेश कपूर, मनोज गुप्ता, सत्यनारायण मित्तल, प्रदीप सोनी, संजय गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें