फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पहलगाम की घटना पर व्यापारियों ने जताया रोष

Sat, 26 Apr 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 27पंजाबी मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति रावत को ज्ञ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पंजाबी मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने पहलगाम में हुई घटना पर रोष जताया है। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति रावत को सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि पहलगाम की घटना निंदनीय है। इस हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का हाथ बताया जा रहा है, जो लगातार भारत की संप्रभुता और आंतरिक शांति को चुनौती देता आ रहा है। बार-बार चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान की भूमि से संचालित आतंकी गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
मांग है कि पाकिस्तान को कूटनीतिक एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घेरते हुए आतंकवाद को प्रायोजित करने के आरोप में कठोर कार्यवाही की जाए। इस हमले का जवाब देने के लिए आवश्यक सैन्य, कूटनीतिक व आर्थिक कदम उठाए जाएं। देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता और गश्त अधिक प्रभावी बनाया जाए। पीडि़त परिवार को उचित सम्मान और सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पंजाबी मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विनोद अरोड़ा, महासचिव सुरेंद्र वशिष्ठ, उपप्रधान लव खरबंदा, सह सचिव रवि कुकरेजा, कोषाध्यक्ष दिनेश सचदेवा, राजीव आहुजा, विजय अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें