फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: व्यापारी से वेंडर रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1.50 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Aug 2024 05:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने स्क्रैप व्यापारी से वेंडर रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1.50 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान यूपी के जिला गाजियाबाद के गांव गुडरावन जाटवान निवासी युसुफ खान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शहर के माॅडल टाउन निवासी विकास अग्रवाल ने शिकायत में बताया था कि वह स्क्रैप का काम करता है। 22 जनवरी को काम के सिलसिले में उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने वेंडर रजिस्ट्रेशन के नाम पर धोखाधड़ी करके करीब 1.50 लाख रुपये ठग लिए। इस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने वीरवार को मामले में एक आरोपी यूपी के गाजियाबाद के गांव गुडरावन जाटवान निवासी युसुफ खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें