रेवाड़ी। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को महिला मोर्चा की विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्षा कविता गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा उषा प्रियदर्शनी और जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली रहीं।
प्रदेश अध्यक्षा उषा प्रियदर्शनी ने कहा कि महिला मोर्चा हर मोर्चे पर आगे रही है, चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम हो या फिर महाजनसंपर्क अभियान हो। 33 प्रतिशत आरक्षण बिल को लेकर काफी उत्साह है।
जिला अध्यक्षा डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम होने वाली है। जिला मीडिया सह प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस बैठक में पूर्व पर्यटन विभाग के चेयरमैन अरविंद यादव, प्रदेश पीपीपी कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष पारिसा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू चौधरी, महिल मोर्चा की जिला महामंत्री हेमलता यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृपा जैमिनी, रेखा शर्मा, सरोज यादव, दीपा भारद्वाज सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।