कोसली। गांव भाकली स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गई महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव भाकली निवासी नीरज कुमारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह गांव में ही स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। पूजा करने के बाद जब वह घर पर आईं तो देखा कि उसके गले से सोने की चेन नहीं है। पीड़िता ने बताया कि चेन की कीमत करीब दो लाख दस हजार रुपये है। कोसली थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।