फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ओवरब्रिज का निर्माण पूरा न होने से व्यापारी व आमजन परेशान

Mon, 16 Sep 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 24रेवाड़ी। कोसली में निर्माणाधीन ओवरब्रिज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। क्षेत्र में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से व्यापारियों के साथ ही आम लोग भी परेशान हैं। वैकल्पिक रास्ता नहीं देने को लेकर लोगों में रोष है। विधानसभा चुनाव में स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज के मुद्दे को उठाया है।
कोसली में गत वर्ष सितंबर में शहर के बीचोंबीच बने ओवरब्रिज को तोड़कर दोबारा बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी। ओवरब्रिज तोड़ने की प्रक्रिया के कारण क्षेत्र के लोगों के सामने पैदा हुई समस्या से व्यापारियों ने प्रशासन को अवगत करवाया था। मांग थी कि उन्हें बाजार में आने जाने के लिए रेलवे लाइन पार करने के लिए वैकल्पिक रास्ता दिया जाए, अन्यथा उनका व्यापार चौपट हो जाएगा। इसपर गंभीरता से विचार नहीं किया गया और बिना मार्ग की वैकल्पिक व्यवस्था किए ओवरब्रिज को गिरा दिया गया। लोगों का कहना है कि सात से दस किलोमीटर दूरी तय करके बाजार में एक तरफ से दूसरी तरफ जाना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर शहर के व्यापारी व आम लोगों ने निवर्तमान विधायक, पूर्व सांसद से मिल कर सड़क बनवाने की मांग की तो मंद गति से काम शुरू हुआ।
विज्ञापन


-
ओवरब्रिज को तोड़ने समय व्यापारियों व इलाके के लोगों ने वैकल्पिक रास्ता देने की मांग की थी लेकिन हमारी नहीं सुनी गई। पूर्व विधायक ने एक साल में ओवरब्रिज बनने का आश्वासन दिया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। -सुभाष, प्रधान, व्यापार मंडल।

ओवरब्रिज को तोड़े सवा साल हो चुके हैं। निर्माण की गति धीमी है जिससे तीन वर्ष में भी ओवरब्रिज तैयार होना मुश्किल लग रहा है। आने जाने के लिए रास्ता तक नहीं है।-हरिओम

सरकार को चाहिए कि इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे जो लोगों को सुविधा के नाम पर सवा साल से परेशान किए हुए हैं। -राम खिलाड़ी

ओवरब्रिज तोड़ दिया गया लेकिन बाजार में एक तरफ जाने के लिए कोई रास्ता नहीं दिया गाय। जैसे तैसे लोग वाया नेठेड़ा होकर जाने लगे तो वह रास्ता भी गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। जल्द ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जाए।-पूर्ण सिंह
विज्ञापन


वर्जन
ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाया जाएगा। बरसात का समय होने के कारण कार्य धीमा चल रहा है। कार्य में तेजी लाई जाएगी।-विरेंद्र सिंह, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें