फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डांडिया नाइट में बप्पा के भजनों पर थिरकी महिलाएं

Mon, 16 Sep 2024 04:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 30रेवाड़ी। टीपी स्कीम की डांडिया नाइट में जमकर झूमती महिलाएं। स्रोत : पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कॉलोनी टीपी स्कीम 9 में चल रहे गणेश महोत्सव के दाैरान डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और युवतियों ने बप्पा के भजनों पर डांडिया खेला।
कार्यक्रमम में रंग बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं का हुजूम उमड़ पडा। टीपी स्कीम व आसपास की कॉलोनियों के साथ साथ विभिन्न मोहल्लों व सेक्टर से आई लड़कियों और महिलाओं ने जमकर धमाल किया। डांडिया नाइट का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी बाबू मानसिंह गुप्ता ने किया। समिति के मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम संचालक गोपाल शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि के साथ नगर भर के विभिन्न संगठनों व धार्मिक समितियों के प्रतिनिधियों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की और गणपति की आराधना की। समिति संरक्षक सतीश अग्रवाल व प्रधान मुकेश अग्रवाल की ओर से मुख्य अतिथि के साथ साथ मुख्य यजमान अनिल मित्तल, विशिष्ट अतिथि रिपुदमन गुप्ता, पार्षद दीपक अग्रवाल, श्री श्याम समिति के रामकिशन अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, सीए नवीन सिंघल, अमित गुप्ता, दुर्गा मंदिर समिति से संजय बतरा, अजय जुनेजा, नरेंद्र लुगानी, संदीप गुप्ता, नीरज गर्ग, नरेश मित्तल, दिनेश बंसल आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शुरू हुआ डांडिया का धमाल जो रात्रि 11 बजे तक चलता रहा। ढोली तारों ढोल बाजे, रंगीला तारा, हे शुभारंभ हो शुभारंभ मंगल बेला आइ, समेत विभिन्न राजस्थानी व हरियाणवी गीतों की धुन पर हुए नृत्य ने सभी को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें