फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने के अंदर रेवाड़ी में मिलेगी सीएनजी गैस : रंगनाथन

Sat, 08 Oct 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अगले दो महीनों मेें जिले के लोग भी पेट्रोल के आधे दामों में सीएनजी से अपने वाहन चला सकेंगे। भारत सरकार के सयुंक्त उपक्रम इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड मैनेजिंग डायरेक्टर ईएस रंगनाथन ने शुक्रवार को रेवाड़ी में कंपनी कार्यालय दफ्तर उद्घाटन के बाद यह बात कही। दफ्तर गेट पर पौधारोपण करने के साथ कार्यालय की शुरूआत की गई। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के लोगों को सस्ता एवं सुलभ फ्यूल ईंधन उपलब्ध कराने के साथ ही कंपनी एवं सरकार का मकसद क्लीन फ्यूल को प्राथमिकता देना है। दिल्ली-एनसीआर में पहले से ही कपनी बेहतर तरीके से लोगों को सीएनजी एवं पीएनजी उपलब्ध करा रही है। शुरूआत समय में कंपनी की ओर से नेशनल हाईवे संख्या-8 पर धारूहेड़ा एवं रेवाड़ी के बीच बीपीसीएल एवं आइओसी पेट्रोल पंप पर सीएनजी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद एक साल के अंदर रेवाड़ी सिटी के साथ दो आईजीएल सहित चार सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे। इस अवसर पर रेवाड़ी के सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--------------
250 करोड़ की लागत से बनेगा सीजीडी नेटवर्क
पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड की ओर से अधिकृत आईजीएल कंपनी 250 करोड़ की लागत से शहर में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क स्थापित करेगी। इसके तहत कंपनी पहले चरण में 8902 घरों तक पाइप लाइन से कुकिंग गैस पहुंचाएगी। हालांकि कंपनी का लक्ष्य शहर के प्रत्येक घर में पाइप से गैस पहुंचाना है। इसके तहत गृहणी अनलिमिटेड गैस उपयोग कर सकेंगी। साथ ही बिल भी दो महीने में चुकाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें