रेवाड़ी। नवदंपति अपने माता-पिता के साथ। स्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। चांदपुर की ढाणी निवासी लक्ष्मण यादव ने पुत्र सुरेन की शादी आरामनगर के सुरेंद्र यादव की सुपुत्री दिव्या से दहेजरहित रचाकर उदाहरण प्रस्तुत किया है। लक्ष्मण यादव ने पुत्र की शादी में मात्र 1 रुपये का शगुन लिया। लक्ष्मण का कहना है कि जब भी कोई लड़की दहेज की बलि चढ़ती थी तब वह यही सोचा करता था कि वह कभी बेटे की शादी में दहेज नहीं लेंगे। संवाद