रेवाड़ी। गांव झाड़ौदा के सरकारी स्कूल के प्रभारियों को संबोधित करते हुए खंड संसाधन समन्वयक डॉ.
रेवाड़ी। खंड संसाधन समन्वयक डॉ. राजेंद्र यादव के नेतृत्व में बुधवार को गांव झाडौदा के सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए अभियान चलाया गया। स्कूल प्रभारी महेश कुमार, खेड़ी विद्यालय के मौलिक मुख्याध्यापक राकेश कुमार, झाडोदा स्कूल एबीआरसी सुनीता यादव और विज्ञान अध्यापिका नीलम की टीम ने गांव खेड़ी, नांगल एवं झाडौदा गांव में अभिभावकों से संपर्क किया। सरकारी स्कूलों में होने वाली गुणवत्तापरक शिक्षा एवं सुविधाओं की जानकारी दी। इसके बाद बीआरसी डॉ. राजेंद्र यादव ने सभी स्कूल मुखियाओं को अधिक से अधिक नामांकन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। संवाद