फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: परशुराम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
ब्रह्मगढ़ परिसर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर श्रद्धासुमन अर्पित करते लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। अक्षय तृतीया पर लोक जन सेवा मंच की ओर से ब्रह्मगढ़ परिसर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच के प्रधान रमेश मुदगिल ने कहा कि भगवान परशुराम त्रेता युग में महान योद्धा और परम शिव भक्त थे।
विज्ञापन

उन्होंने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष कर समाज में न्याय और समानता की स्थापना की। उनके तप, पराक्रम और ज्ञान से मानव जाति को सदैव प्रेरणा मिलती रही है। भगवान परशुराम महान पितृभक्त भी थे और उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।
उन्होंने बताया कि गुरु द्रोणाचार्य, दानवीर कर्ण और भीष्म पितामह जैसे महान योद्धा उनके शिष्य रहे। भगवान शिव की कृपा से उन्हें त्रिलोक विजय कवच मंत्र प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

आगे कहा कि भगवान परशुराम सभी जातियों को समान दृष्टि से देखते थे और अन्याय के खिलाफ सभी के साथ खड़े रहते थे। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और जय भगवान परशुराम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
इस मौके पर हरि शंकर शास्त्री, रविंदर मुदगिल, अमरनाथ शर्मा, खुशीराम पटवारी, महेंद्र गोयल, एमपी शर्मा, सुरेश कुमार, ईश्वर चंद शर्मा, राजेश शर्मा, रामचंद्र शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें