फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कलाकार व संजीदा इंसान थे टॉम एल्टर : अमित स्वामी

Tue, 30 Sep 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हिंदी सिनेमा के कलाकार, रंगकर्मी, लेखक और पत्रकार पद्मश्री टॉम एल्टर की पुण्यतिथि पर यंग मैंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी, पदाधिकारियों और सदस्यों ने ऑटो मार्केट स्थित कार्यालय में टॉम एल्टर को श्रद्धासुमन अर्पित की।
विज्ञापन

अमित स्वामी ने कहा कि टॉम एल्टर न केवल एक उत्कृष्ट कलाकार थे बल्कि बेहद संजीदा इंसान भी थे। एल्टर ने एफटीआईआई से रंगमंच की शिक्षा ली थी और 1975 में फिल्म मृगतृष्णा से अपने कॅरिअर की शुरूआत की। वर्ष 2017 तक उन्होंने लगभग 300 फिल्मों और अनेक लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया।
साहित्य प्रेमी टॉम एल्टर ने द लोंगेस्ट रेस और रिटर्न ऑफ रियल्टो जैसी पुस्तकें भी लिखीं। कला और रंगमंच में योगदान के लिए उन्हें 2008 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। अमित स्वामी ने कहा कि वे उनके आमंत्रण पर रेवाड़ी में आयोजित डोरियन येट्स क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपि/नशिप में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने आए थे और उनके निवास पर ही ठहरे।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में हरचंद जांगड़ा, ईश्वर पहलवान, प्रवीण अग्रवाल, ललित गुप्ता, महाबीर यादव, मनीष यादव, पारस चौधरी, रविंद्र शर्मा, प्रदीप यादव, राजबीर पहलवान, मनीष गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें