फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जल संरक्षण और जल की गुणवत्ता के बारे में बताया

Thu, 30 Jan 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव मोतला कला में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान का दृश्य। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
डहीना। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से गांव मोतला कला में सर्किल मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांवों की आंगनबाड़ी वर्कर के साथ-साथ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन से खंड संसाधन संयोजक जितेंद्र कुमार ने भाग लिया। मौके पर आंगनबाड़ी वर्करों को जल संरक्षण और जल की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही जल की बर्बादी रोकने के लिए व जल संरक्षण के लिए आंगनबाड़ी वर्करों से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जागरूक करने का आह्वान किया। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अंतिम शर्मा ने बताया कि हरी सब्जियां और शुद्ध व साफ जल का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें और जलस्रोतों की साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र व अपने घरों के आस पास गंदगी न होने दें, ताकि गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर सुमन देवी, दुर्गा देवी, मंजू ,सुमन, सुनीता, संतोष मनीषा, सीता, उर्मिला, शकुंतला देवी, मैना, बीना सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें