संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। शहीद मेजर विकास यादव राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली में सात दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन वास्तविक जीवन संवाद के बारे में बताया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर से समर कैंप निरीक्षण के लिए आए डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत करना आदि जीवन के वास्तविक संदर्भों के बारे में समझाया। प्राचार्य अनूप सिंह ने बताया कि छात्राओं को वर्चुअल टूर के माध्यम से आगरा, मनाली आधुनिक सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण करवाया गया। इसी के साथ बुक स्टॉल लगाकर वास्तविक जीवन संवाद भी करवाया गया।
वरिष्ठ प्रवक्ता बाल योगेश्वर ने बताया कि भारतीय भाषा समर कैंप का उद्देश्य अभिव्यक्ति शैली को मजबूत करना और विद्यार्थियों के व्यवहार को संस्कृति के अनुसार व सामाजिकता सीखना है। इस मौके पर मनीषा, अनीता, पुष्पा, भूपेंद्र, लता आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।