फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री के लिए टोकन जारी, नहीं पहुंचे तहसीलदार, डीसी ने लगाई फटकार

विज्ञापन
नाहड़ उपतहसील में लोगों की समस्या सुनते उपायुक्त यशेंद्र सिंह। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बुधवार को कोसली उपमंडल कार्यालय, तहसील कार्यालय कोसली, उप-तहसील कार्यालय नाहड़ और बीडीपीओ कार्यालय नाहड़ का औचक निरीक्षण किया। डीसी ने नाहड़ का निरीक्षण करने पर पाया कि 8 फरवरी को रजिस्ट्री के लिए 6 टोकन जारी किए थे, लेकिन तहसीलदार व नायब तहसीलदार द्वारा कोई रजिस्ट्री नहीं की गई। इस पर उन्होंने कड़ा संज्ञान लिया है कि टोकन जारी होने पर रजिस्ट्री करने तहसीलदार व नायब तहसीलदार क्यों नहीं पहुंचे। डीसी ने कहा कि इससे लोगों को परेशानी हुई है। डीसी ने रिकवरी के लिए दिए गए नोटिस के बारे में भी स्टेटस जाना। उन्होंने ऑफिस कानूनगो, पैमाईश, समय सीमा दी जाने वाली सेवाएं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने इस संदर्भ में उपस्थित लोगों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

- उप-तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड का किया अवलोकन
डीसी यशेन्द्र सिंह ने नाहड़ उप-तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड का अवलोकन किया। उपतहसील नाहड़ का निरीक्षण करते समय डीसी ने पटवारियों के रोज नामचे चैक किए। उन्होंने पटवार सर्कल के रिकॉर्ड व सजरे का अवलोकन भी किया तथा पूरे विवरण की जानकारी ली। डीसी यशेंद्र सिंह ने पटवारियों से गांवों के जोहड़, जनसंख्या व वोटर के बारे में उनका ज्ञान परखा कि उनके पटवार सर्कल पर उन्हें इस बारे में जानकारी है या नहीं। उन्होंने नायब तहसीलदार को परिसर में राजस्व संबंधी कार्यो को लेकर सरकार द्वारा निर्धारित की गई राशि से संबंधित बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
बीडीपीओ कार्यालय नाहड़ का भी डीसी ने किया निरीक्षण
डीसी ने बीडीपीओ कार्यालय नाहड़ का निरीक्षण करते समय उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। उन्होंने इस मौके लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने नाहड़ में चल रहे अटल सेवा केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अटल सेवा केंद्र का निरीक्षण करते हुए कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित फीस ही ली जाए। डीसी ने उपमंडल कार्यालय परिसर कोसली में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों का साफ-सुथरा रखने में कर्मचारियों का अहम योगदान रहता है।
विज्ञापन

पांचवी तक के बच्चे स्कूलों में बुलाने की मिल रही शिकायत
डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त, जिला के सभी उपमंडल अधिकारी, सीईओ जिला परिषद व सीटीएम को जिले के सभी विभागों में उपस्थिति चेक करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुछ स्कूलों में यह भी शिकायत मिल रही है कि पांचवी कक्षा से नीचे के बच्चे स्कूल में बुलाए जा रहे हैं। इन स्कूलों को भी ये अधिकारी चेक करेंगे। मौके पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, नायब तहसीलदार कोसली अरुणा कुमारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।
नाहड़ तहसील में डीसी ने सुनीं समस्याएं
डीसी यशेंद्र सिंह ने इस बीच नाहड़ उपतहसील परिसर में आमजन की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। गांव नाहड निवासी संतरा देवी ने डीसी से मकान पास करवाने से संबंधित शिकायत रखी। वहीं गांव नेहरूगढ निवासी वृद्ध रामू ने बीडीपीओ कार्यालय नाहड़ में सरकारी वकील नियुक्त करने की मांग की। लुखी स्थित गुरूग्राम ग्रामीण बैंक के प्रबंधक योगेंद्र कालडा ने लोन संबंधी जमीनी कागजात को राजस्व रिकॉर्ड में चढ़वाने संबंधित समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया। जिस पर डीसी ने संबंधित कर्मचारी को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें