फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई हजार ट्रैक्टरों के साथ आज बावल चौरासी के किसान करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के समर्थन में बुधवार को बावल चौरासी की ट्रैक्टर परेड निकलेगी। इसमें ढाई हजार से अधिक किसान सुबह 10 बजे हाईवे स्थित साबन चौक पर इकट्ठा होकर 12 बजे खेड़ा बॉर्डर पहुंचेंगे। वहीं ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहन चालकों के लिए सलाह जारी करते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सुबह 10 से 12 बजे तक यात्रा करने से बचने की अपील की है।
विज्ञापन

बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच करते समय हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के किसानों को दिल्ली-जयपुर स्थित खेड़ा बॉर्डर पर रोक दिया था। उसके बाद से राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के किसानों ने यहीं पर अपना पड़ाव डाल दिया। मंगलवार को खेड़ा बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को 204वां दिन है। हालांकि आंदोलनकारी किसानों को बावल चौरासी का शुरू से ही समर्थन मिल रहा है।
किसान नेता रामकिशन महलावत ने कहा कि सात जुलाई को बावल चौरासी की ट्रैक्टर परेड यात्रा को लेकर किसानों की तैयारी पूरी है। चौरासी के सभी किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों से परेड के रूप में शांतिपूर्ण तरीके से खेड़ा बॉर्डर स्थित धरनास्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चंद औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पुलिस ने रूट किया डायवर्ट
दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन धारूहेड़ा के 75 फुटा रोड से होकर भिवाड़ी, टपूकड़ा, तिजारा, किशनगढ़-खैरथल, ततारपुर चौराहा होते हुए कोटपूतली में दिल्ली-जयपुर (एनएच-48) हाईवे पर पहुंच सकते हैं।
इधर, दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन गढ़ी बोलनी/ कसौला चौक के एचपी पेटोल पंप के सामने से पुल के नीचे से गढ़ी बोलनी-कोटकासिम-किशनगढ़ बास-ततारपुर चौराहा से होते हुए कोटपूतली में दिल्ली-जयपुर (एनएच-48) हाईवे पर जा सकते हैं।
इसके अलावा दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन बनीपुर चौक से बावल-पावटी बांध से शाहजहांपुर होकर दिल्ली-जयपुर (एनएच-48) हाईवे पर कोटपुतली-जयपुर की तरफ यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें