रेवाड़ी। गांव गुड़ियानी में कुआं पूजन करते हुए। स्रोत : परिवार
कोसली। गांव गुड़ियानी में बेटी होने पर परिवार की तरफ से कुआं पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान अनिल राजौरा ने कहा कि आज बेटियों के प्रति समाज की सोच बदल चुकी है। बेटियां बेटों से कम नहीं है। बेटियां हर क्षेत्र में ऊंचे पद पर आसीन हैं, जिससे यह जाहिर होता है कि अगर बेटियों को सही ज्ञान और शिक्षा दी जाए तो वह जीवन के हर एक बुलंदी को छू सकती हैं।