फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जीजा बनकर महिला से ठगे 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एक शातिर ने महिला को उसका जीजा बनकर 25 हजार रुपये ठग लिया। पुलिस को दी शिकायत में भीम बस्ती निवासी ललिता ने बताया कि देर शाम एक अनजान नंबर से कॉल आई। सामने वाले ने कहा कि मैं आपका जीजा बोल रहा हूं। आवाज हूबहू होने के कारण ललिता को शक भी नहीं हुआ। शातिर ने बताया कि आपके खाते में 25 हजार रुपये डलवा दिए हैं। ये रुपये उसके दूसरे नंबर पर फोन-पे से ट्रांसफर कर दो। ललिता ने फोन-पे चेक किया तो उसके फोन पर मैसेज आया हुआ था। मैसेज देखकर ललिता ने उसके द्वारा बताए गए फोन नंबर पर 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शक होने पर उसने अपना अकाउंट चेक किया तो खाते से रुपये तो कट गए लेकिन, उसके खाते में 25 हजार रुपये आए ही नहीं थे। ललिता ने तुरंत उसी नंबर पर दोबारा कॉल किया तो फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद साइबर थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें