फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
रेवाड़ी। पॉलीटेक्निक लिसाना
विज्ञापन
रेवाड़ी। पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करने की तिथि आज है। जिले में लिसाना व धामलावास राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में 3 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

दोनों संस्थानों में 720 सीट पर दाखिले किए जाएंगे। 10वीं के आधार पर विद्यार्थी 28 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। जबकि 3 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 10वीं कक्षा के आधार पर आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के दाखिले 10वीं में प्राप्तांक की मैरिट के आधार पर किए जाएंगे। जबकि 12वीं साइंस संकाय और आईटीआई पास विद्यार्थियों के दाखिले 12वीं साइंस संकाय व आईटीआई के प्राप्तांक की मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।
लिसाना कॉलेज के प्रधानाचार्य सुखबीर सिंह ने बताया कि वंचित रहे विद्यार्थी जल्द दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं। संस्थान में हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है।
विज्ञापन

धामलावास में ऑटोमोबाइल की बात करें तो इंजीनियरिंग 60, कंप्यूटर इंजीनियरिंग 60, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60, इलेक्ट्रॉनिक्स 30, आई एंड सी इंजीनियरिंग 30, मैकेनिकल इंजीनियरिंग 60 व मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में 60 और लिसाना संस्थान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में 60, सिविल इंजीनियरिंग में 60, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 60, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60, इलेक्ट्रॉनिक्स में 60 सीटें शामिल हैं। वहीं लिसाना संस्थान में एडमिशन नोडल अधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि संस्थान में 825 रजिस्ट्रेशन हो च चुके हैं। संस्थान में हेल्प डेस्क भी स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें