फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ड्रोन प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन

Sun, 18 Feb 2024 10:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बेहतर फसल उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किसानों को नि:शुल्क ड्रोन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कृषि व किसान कल्याण विभाग की ओर से कृषि ड्रोन पायलट के प्रशिक्षण के लिए किसानों और बेरोजगार युवाओं से मांगे गए ऑनलाइन आवेदन करने का 19 फरवरी को अंतिम दिन है। डीसी राहुल हुड्डा ने प्रशिक्षण योजना से जुड़ी अन्य जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के इच्छुक आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए व कम से कम दसवीं पास होना आवश्यक है। आवेदक किसी एफपीओ या सीएचसी सदस्य होना चाहिए। उन्होंने बताया कि उक्त योग्यता रखने वाले किसान और बेरोजगार युवा विभाग की वेबसाइट पर जाकर 19 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं अधिक जानकारी के लिए विभाग के टोल फ्री नं. 1800-180-2117 अथवा जिला के कृषि उप-निदेशक सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें