फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशा और साइबर अपराध से बचने के बताए उपाय

Mon, 19 Aug 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 28रेवाड़ी। क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक करते कोसली थाना प्रभारी निरीक्षक म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। कोसली थाने में रविवार को हुई बैठक में प्रभारी निरीक्षक मुकेश चंद ने नशा और साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए।
उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध एवं अपराधियों तथा गैरकानूनी धंधा करने वालों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है। पुलिस प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में आमजन आगे आकर अपनी अग्रणी भूमिका निभाए तथा और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि नशे को समाज से पूरी तरह से खत्म किया जा सके। युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा व खेलों में लगाएं तथा अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप तथा इलाके का नाम रोशन करें। नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा, तभी हम पूरी तरह से नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापना कर पाएंगे। इस के अलावा सभी पंचायतों को खेलों का आयोजन करना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी नशा रूपी बीमारी से दूर रह सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें