फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घर का ताला तोड़कर जेवरात चोरी

Mon, 19 Aug 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। घर का ताला तोड़कर चोर सोने चांदी के जेवरात ले गए। मुमताजपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनका छोटा भाई जोगेंद्र के मकान में बीती रात चोरी हो गई। उनका भाई दिल्ली एयरपोर्ट में नौकरी करता है और अपने बच्चों के साथ वहीं पर रहता है। सुबह के समय देखा की घर का ताला टूटा हुआ है। दरवाजे खुले पड़े थे, सामान बिखरा हुआ था। उसके बाद मामले की जानकारी अपने भाई को दी। अलमारी से सोने चांदी के जेवरात भी गायब थे। इधर, रेवाड़ी के सेक्टर 3 में भी घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। रामपुरा रोड स्थित कंपनी बाग में निवासी देशराज यादव ने बताया कि बीती रात दूसरी मंजिल की खिड़की का पेच खोलकर चोर घर के अंदर घुसे और 38 हजार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें