फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा वीरवार

Thu, 28 Mar 2024 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में रोजाना तापमान बढ़ रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

जिले का इस सीजन का सबसे गर्म दिन वीरवार दर्ज किया गया है। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने वाली है। अभी मार्च का महीना ही समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में अप्रैल में गर्मी काफी अधिक बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मार्च में सरसों सहित अन्य फसल कटाई की स्थिति में है, जबकि गेहूं में अभी बालियां पक रही है। तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचने से दाना पूरा तैयार नहीं होगा। इससे किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के लिए तेजी से बढ़ रहा पारा नुकसानदायक साबित होने की आशंका है। हर साल मार्च के अंत तक सर्दी का जोर रहता था। इस बार अभी से ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन



तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
27 मार्च 38.5, 21.5
27 मार्च 37.0, 18.5
26 मार्च 36.0, 15.5
25 मार्च 34.5, 15.4
24 मार्च 30.0, 16.8
23 मार्च 34.0, 15.5
22 मार्च 33.5, 16.2
21 मार्च 31.5, 13.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें