फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का दिया संदेश

Sat, 21 Nov 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कहानी लेखन प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित विद्यार्थी एवं स्टाफ। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
कोसली। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से जल जीवन मिशन के तहत खंड नाहड़ स्थित शहीद राम सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने कहानी के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खंड संयोजक जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पानी के महत्व को समझाना है। प्रतियोगिता में तमन्ना कुमारी, रवीना, योगिता और जय पुनिया सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि जल जीवन की अमूल्य धरोहर है। इसकी प्रत्येक बूंद को बचाना जरूरी है, क्योंकि भविष्य में जल संकट गंभीर चुनौती बन सकता है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की शुरुआत घर और विद्यालय से की जा सकती है।
विज्ञापन

इसके लिए नलों पर टोंटियां लगवानी चाहिए और पानी को व्यर्थ बहने से रोकना चाहिए। विद्यालय में पानी इधर-उधर बहने की स्थिति में ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे उसका उपयोग पेड़-पौधों की सिंचाई में हो सके।
विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र सिंह ने भी विद्यार्थियों से जल संरक्षण को अपनी आदत बनाने और दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हरीश कुमार, करण सिंह, ऋचा, रामनिवास और यशपाल मनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें