रेलवे कॉलोनी स्थित चर्च का ताला तोड़कर चोर दानपात्र में रखी करीब तीन हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। शहर थाना पुलिस ने पादरी डोनी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से तमिलनाडु व हाल पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी डोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे कॉलोनी स्थित चर्च में पादरी नियुक्त है। मूल रूप से तमिलनाड़ व हाल अनाज मंडी हाउसिंग बोर्ड निवासी रतिनम सहायक पादरी नियुक्त है। हम दोनों चर्च में प्रार्थना व देखरेख करते हैं। शनिवार सुबह जब हम चर्च पहुंचे तो साथ वाले कमरे का ताला टूटा मिला तथा जांच करने पर अलमारी व दूसरे कमरे से एक एलईडी, सीसीटीवी कैमरे, मॉडम, हार्ड ड्राइव, मोबाइल सिम व दानपात्र से करीब तीन हजार की नकदी गायब मिली। शहर थाना पुलिस ने पादरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।