बावल। पुलिस को दी शिकायत में गांव पातूहेड़ा निवासी सहीराम ने बताया कि उसने आईएमटी बावल में एक ऑफिस बना रखा है। जहां पर वह अपनी गाड़ियों को खड़ा करता है। सोमवार सुबह करीब 4 बजे जब वह ऑफिस की तरफ गया तो देखा कि कुछ युवक उसके प्लाट में खड़े ट्रक पर चढ़कर गाड़ी की बैटरी खोल रहे थे। सहीराम को आता देख युवक वहां से भागने लगे, लेकिन आसपास खड़े लोगों की मदद से तीनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल कसोला थाना में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
शहीद पार्क में मॉर्निंग वार्कस को मतदाताओं को शपथ दिलाते हुए- स्रोत आयोजन
शहीद पार्क में मॉर्निंग वार्कस को मतदाताओं को शपथ दिलाते हुए- स्रोत आयोजन