फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जमीन हड़पने के मामले में बैंक मैनेजर समेत छह लोगों पर केस दर्ज

Tue, 07 May 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गांव कापड़ीवास में 3 कनाल 1 मरला जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। पिछले साल से ही शिकायत पर जांच हो रही थी। इसके बाद केस दर्ज किया गया है। इसमें तत्कालीन तहसीलदार और एक बैंक मैनेजर भी शामिल है। प्रभारी धारूहेड़ा थाना जगदीश चंद का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।शिकायतकर्ता राजबाला का कहना है कि जब उन्हें पता चला कि भूमि पर मालिकाना हक जिले सिंह की पत्नी कमला देवी के नाम हो चुका है तब उनके होश उड़ गए। उन्होंने कमला देवी के घर जाकर इस बारे में कहा कि आप दोनों ने हमारे साथ रेहननामा की जगह धोखाधड़ी करके बैनामा करवा लिया और बैनामा के बाद भी जमीन गिरवी के बदले दी गई 25 लाख रुपये की राशि भी ले ली।
विज्ञापन

वहीं शिकायत करने पर जमीन पर कब्जा किए जाने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। इसी को लेकर एसपी रेवाड़ी को शिकायत दी गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए धारूहेड़ा थाना पुलिस द्वारा धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में राजबाला ने बताया कि पति यशविंद्र सिंह खेती-बाड़ी करते हैं। उनके नाम 3 कनाल 1 मरला (करीब 1845 वर्ग गज) भूमि गांव कापड़ीवास में है। यशविंद्र का जिले सिंह निवासी गांव मालपुरा व नरेन्द्र निवासी गांव राबड़का जिला अलवर (राजस्थान) के साथ दोस्ती होने के कारण एक-दूसरे का घर पर आना-जाना था। पति ने जिले सिंह से 15 लाख रुपये उधार लिए थे। इसकी एवज में अपनी जमीन 3 कनाल 1 मरला जिले सिंह को गिरवी रखते हुए एक रेहननामा तहसील धारूहेड़ा में पंजीकृत कराया था। तब 15 लाख रुपये बैंक खाते में आए थे। राजबाला ने बताया कि पति के कहने पर उसने अपने बैंक की चेकबुक जिले सिंह को दे दी थी। इसके बाद से ही जिले सिंह उक्त खाता का संचालन करने लगा। तब राजबाला ने खाता में 2013 से 2017 तक कोई लेनदेन नहीं किया और खाते में तकरीबन 50-60 लाख रुपये का लेन-देन हुआ।
विज्ञापन

इंसेट

25 लाख निकलने की नहीं थी कोई जानकारी

राजबाला के मुताबिक जिले सिंह ने घर पर आकर कहा कि आपकी जमीन को गिरवी रखने की अवधि पूरी हो चुकी है। आपका पैसा अब तक वापस नहीं आया है। इसलिए रेहननामा दोबारा से लिखवाना पड़ेगा। मैंने व पति ने कहा कि आप तहसील में रेहननामा लिखवा लेना। मैं पति के साथ आकर हस्ताक्षर कर जाउंगी। 16 जुलाई 2014 को जिले सिंह ने साजबाज होकर बैनामा तैयार करवा लिया। जिले सिंह ने मेरी जमीन का नया रेहननामा बनवाने की जगह बैनामा अपनी पत्नी कमला देवी के नाम करवा दिया। जमीन की खरीद दिखाने के लिए मेरे खाते में 25 लाख रुपये का चेक जमा करवा दिया। उपरोक्त चेक की रकम उसके खाते से तत्कालीन बैंक मैनेजर सिंधवानी के साथ साजबाज होकर खुद ही निकलवा ली। इसकी कोई जानकारी नहीं थी। इसी को लेकर एसपी रेवाड़ी को शिकायत दी गई थी।

इंसेट
इन पर दर्ज हुआ केस

जिले सिह पुत्र नत्थूराम, कमला पत्नी जिले सिंह निवासी गांव मालपुरा जिला रेवाडी व नरेन्द्र पुत्र बनवारी लाल निवासी गांव राबडका, बैंक मैनेजर सिन्धवानी पीएनबी मालपुरा, अमित कुमार एडवोकेट व तत्कालीन तहसीलदार कृष्ण के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी कर जमीन हड़पने के आरोपों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें