फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीएमश्री स्कूलों के तीन चयनित विद्यार्थी अहमदाबाद के इसरो सेंटर का करेंगे भ्रमण

Fri, 31 Oct 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पीएमश्री विद्यालय कोनसीवास। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के पीएमश्री विद्यालयों के तीन विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय नवाचार प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अहमदाबाद स्थित इसरो साइंस सेंटर के राष्ट्रीय भ्रमण कार्यक्रम के लिए चयन प्राप्त किया है। इन विद्यार्थियों ने अपने नवाचार और विज्ञान प्रोजेक्ट के माध्यम से रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिचय दिया है।
विज्ञापन

अब ये इसरो साइंस सेंटर अहमदाबाद में जाकर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे और देशभर से चयनित विद्यार्थियों के साथ वैज्ञानिक गतिविधियों में भाग लेंगे। यह भ्रमण नवंबर के तीसरे सप्ताह में हो सकता है। इसरो की ओर से आयोजित यह राष्ट्रीय स्तर का भ्रमण विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, तकनीकी अनुसंधान तथा नवाचार के क्षेत्र में प्रेरणा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा।
चयनित विद्यार्थी न केवल अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे, बल्कि इसरो के वैज्ञानिकों से संवाद भी करेंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने इसरो की ओर से आयोजित कार्यक्रम के लिए राज्य के सभी जिलों से विद्यार्थियों की अनुशंसित सूची मांगी थी। सभी जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी हुए थे।
विज्ञापन

चयन के लिए यह भी अनिवार्य किया गया कि विद्यार्थी शारीरिक रूप से चिकित्सकीय रूप से फिट (मेडिकली फिट) हों और अपनी कक्षा में पूर्व में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन कर चुके हों।
अपने कार्यों के लिए प्रसिद्ध है इसरो : अहमदाबाद स्थित इसरो का अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र संचार, प्रसारण, सुदूर संवेदन, आपदा निगरानी और पृथ्वी अवलोकन जैसे क्षेत्रों में अपने महत्वपूर्ण कार्यों के लिए प्रसिद्ध है। विद्यार्थी गुजरात साइंस सिटी के स्पेस म्यूजियम, आइमैक्स 3डी थिएटर, एनर्जी पार्क, लाइफ साइंस पार्क आदि का भी अनुभव प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें