फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

Fri, 18 Sep 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने लापरवाही और अनैतिक गतिविधियों लिप्त रहने की शिकायतों के आधार पर तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में मॉडल टाउन थाने का मुंशी और सीआईए के दो हेड कांस्टेबल शामिल हैं। पुलिस विभाग में हुई इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्य में अनियमितता और अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कार्रवाई की। साथ ही तीनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें