फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर में तीन लोग घायल

Sat, 24 Jan 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हाईवे पर हरिनगर के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में पिकअप डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई जिसमें पिकअप चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पिकअप कपड़ा लेकर हाईवे से उत्तर प्रदेश के मेरठ से राजस्थान के निमराना जा रही थी। इसी दौरान हरिनगर के पास अचानक गलत दिशा से एक ट्रैक्टर आ गया। चालक ने ट्रैक्टर को बचाने के लिए पिकअप को डिवाइडर पर चढ़ा दिया।
इसके बाद भी पिकअप की टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। पिकअप में दो लोग सवार थे हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई।
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू बनाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें