जिले में बुधवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में एक महिला सहित दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस नेेेे दोनों मामलों में कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। खोल क्षेत्र के चिताडूंगर गांव के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को शहर के अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एक अन्य हादसे में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार खोल थाना क्षेत्र के गांव माजरा की पीला की ढाणी निवासी 18 वर्षीय साहिल उर्फ मुन्ना स्कूटी और अलवर जिले के चौबारा हाल निवासी चिताडूूंगरा निवासी 20 वर्षीय अविनाश बाइक से माजरा गांव के बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चिताडूंगरा गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी स्कूूटी और बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद खोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
इधर, दूसरे हादसे में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बावल के समीप ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां करीब 28 वर्षीय महिला सुदेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके पति अखिलेश हालत गंभीर बनी है।
बताया गया है कि घायल युवक जयपुर में सीए है। वह वीरवार सुबह करीब पांच बजे अपनी पत्नी के साथ दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। - रणबीर सिंह, जांच अधिकारी खोल थाना।