फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन दिवसीय किसान यात्रा का हुआ समापन

Mon, 26 Aug 2024 11:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के घटक संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय किसान यात्रा का समापन हो गया। संगठन के जिलाध्यक्ष रामकुमार निमोथ ने बताया कि किसान यात्रा को किसान मजदूरों से भारी समर्थन मिला। 23 सितंबर को किसानों के मुद्दों को लेकर दिल्ली में महापंचायत होंगी। इस महापंचायत को सफल करने के लिए किसान यात्रा के तीसरे दिन कोसली उपमंडल के गांव कवर किए गए। मुख्य रूप से संगठन के सचिव राकेश कुमार भूतपूर्व सैनिक, राजबीर, अमर सिंह राजपुरा, गजराज, रामफल भाक्ली, लालसिंह इत्यादि ने संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें